
हमारे खानपान और लाइफस्टाइल का प्रभाव हमारे बालों पर पड़ता है। इन दोनों चीजों की वजह से बाल झड़ने, सफेद बाल और पतले बाल की समस्या से गुजरना पड़ता है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आज भी दादी और नानी के नुस्खे सबसे ज्यादा फायदेमंद है। घेरलू नुस्खे बालों को मजबूत और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं। इन घरेलू उपायों का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है।
कैटीरना कैफ, आलिया भट्ट, शिल्पा शेट्टी समते कई अभिनेत्रियां अपने बालों को खूबसूरत बनाए रखने के लिए इन उपायों का इस्तेमाल करती हैं। आइए इन घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ें: केरल में शिगेला संक्रमण का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के तरीके
बालों को स्वस्थ रखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
कैटरीना कैफ मां बनने के बाद हाल ही में नजर आई थीं। उनके लंबे सुंदर बालों ने लोगों को दिल जीत लिया। कैटरीना अपने लंबे बालों के लिए खास तरीके का तेल लगाती है। वह नारियल तेल में प्याज, करी पत्ता, आंवला और मेथी के दानों को मिलाती है। इन सभी चीजों को मिलाकर वह तेल बनाती है और इसका इस्तेमाल अपने बालों में करती हैं। ये तेल स्कैल्प को मुलायम रखता है। साथ ही डैंड्रफ की समस्या से लड़ता और सफेद बालों की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।
आलिया भट्ट अपने बालों में खास तरीके का हेयर मास्क लगाती है। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए नीम के पत्ते, तुलसी के पत्ते और लौंग चाहिए। ये मास्क खुजली और डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाता है। साथ ही बालों को बढ़ाने मे भी मदद करता है। इस हेयर मास्क में एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो स्कैल्प को साफ रखने में मदद करता है। साथ ही स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है।
बालों में फ्रेश एलोवेरा जेल लगाएं। ये स्कैल्प को मॉश्चराइ करने का काम करता है और बालों में चमक लाता है। इस मास्क को बनाने के लिए आप नारियल या बादाम के तेल में फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाएं। इस मास्क को अपने बालों पर लगाएं। 1996 में Journal of Dermatological Treatment में एक स्टडी पब्लिश हुई थी जिसमें बताया गया था कि एलोवेा स्कैल्प में इन्फ्लेमेशन को कम करने का काम करता है।
शिल्पा शेट्टी बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए नेचुरल टोनर का इस्तेमाल करती हैं। ये टोनर हेयर फॉल की समस्या को कम करता है और बालों को मजबूत बनाता है। इस टोनर को बनाने के लिए मेथी के दाने, रोजमैरी, चावल और चाय की पत्तियां चाहिए। इन सभी चीजों को पानी में अच्छे से उबाल लें। ये टोनर बालों को बढ़ाने का काम करेगा। साथ ही जड़ों को भी मजबूत बनाएगा।