‘हम पंजाब की प्लानिंग कर रहे हैं’, दिपके ने बढ़ाई केजरीवाल की टेंशन

0
1

पंजाब में कथित पेपर लीक का मुद्दा गर्माता जा रहा है। विपक्षी दलों का आरोप है कि पंजाब की आप सरकार में कई बार पेपर लीक हो चुके हैं। बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल ने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का इस्तीफा मांगा है। उनका कहना है कि अगर केंद्र में धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे सकते हैं तो पंजाब में भी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी इस्तीफे की मांग की है।

 

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके से जब पंजाब के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम इसकी प्लानिंग कर रहे हैं। उस पर भी बात की जाएगी। बता दें कि कुछ दिनों से पंजाब के मुद्दे पर सीजेपी नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठने लगे थे। लोगों का कहना था कि अगर नीट पेपर लीक में धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लिया जा सकता है तो पंजाब के कथित पेपर लीक पर सीजेपी ने चुप्पी क्यों साध रखी है?

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: एग्जाम सिस्टम में सुधार: PM मोदी ने बनाई टास्क फोर्स, नीलेकणि होंगे अध्यक्ष

हम पंजाब पर भी बोलेंगे: अभिजीत

पंजाब में कथित पेपर लीक के बारे में जब रविवार को अभिजीत दिपके से पूछा गया तो उन्होंने, ‘उस पर भी बोलेंगे और करेंगे हम। अभी हम उसकी ही प्लानिंग कर रहे हैं।’ आगे की रणनीति के बारे पूछने पर दिपके ने कहा, ‘हम जल्द ही आगे की स्ट्रैटेजी बताएंगे। यह (आंदोलन) कल ही खत्म हुआ है। प्लीज हमें थोड़ा समय दें।’ सरकार के साथ बातचीत पर अभिजीत ने बताया कि जो केस दर्ज किए गए हैं, उनके बारे में बातचीत चल रही है। किसी भी छात्र के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं होना चाहिए।

जंतर-मंतर पर पसरा सन्नाटा

उधर, कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म होते ही जंतर-मंतर में सन्नाटा पसर गया है। रविवार को प्रदर्शन स्थल पर दिनभर साफ-सफाई अभियान चलता रहा। शनिवार दोपहर तक जंतर-मंतर और आसपास का इलाका लोगों से भरा था। शोर-गुल और नारेबाजी चल रही थी। वहीं आंदोलन के आयोजक अभिजीत दिपके को टाइफफाइड हुआ है। वे घर पर हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक अभी अस्पताल में है। सोमवार तक उन्हें छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़ें: ‘नहीं हटाऊंगी’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP सांसद की बेटी की पोस्ट वायरल

 

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने जंतर-मंतर और उसके आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया। 100 से अधिक सफाई कर्मचारी, भारी वाहन और मशीनों को लगाया गया। पूरे इलाके से लगभग 60 मीट्रिक टन कचरा हटाया गया। सड़कों को प्रेशर-जेट मशीनों से धोया गया। नारे लिखीं दीवारों को दोबारा कलर किया गया। टूटे फुटपाथ और सड़कों की मरम्मत की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here