
होर्मुज स्ट्रेट पर अधिकार को लेकर ईरान और अमेरिका के दावों के बीच सोमवार को बड़ी घटना घटी। अमेरिकी नेवी ने ईरानी झंडे वाले कार्गो यानी एक मालवाहक जहाज को अपने कब्जे में लिया। यह एक तरह से ईरान के लिए नई चुनौती है। इस कार्गो जहाज ने होर्मुज के पास अमेरिकी नौसैनिक की नाकेबंदी को पार करने की कोशिश की थी।
इस बात की जानकारी खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में दावा किया कि ईरान के झंडे लगे इस कार्गो का नाम TOUSKA है। इस जहाज को ओमान की खाड़ी में अमेरिकी नौसेना के विध्वंसक यूएसएस स्प्रूएंस ने इंटरसेप्ट किया गया। यह जहाज नाकेबंदी को पार करने की कोशिश कर रहा था और यह ईरान लिए अच्छा नहीं रहा।
यह भी पढ़ें: अमेरिका के लुइसियाना में भयंकर गोलीबारी, 8 बच्चों की मौत, घरेलू विवाद थी वजह?
ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नेवी ने ईरानी जहाज को नाकेबंदी को पार ना करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद ही जहाज पर हमला करके उसे कब्जे में लिया गया।
डोनाल्ड ट्रंप का पूरा बयान
उन्होंने कहा, ‘आज, TOUSKA नाम का एक ईरानी झंडे वाला कार्गो शिप, जो लगभग 900 फीट लंबा और लगभग एक एयरक्राफ्ट कैरियर जितना वजनी था। उसने हमारे नेवल ब्लॉकेड को पार करने की कोशिश की और यह उनके लिए ठीक नहीं रहा। अमेरिकी नेवी गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS SPRUANCE ने TOUSKA को ओमान की खाड़ी में रोक दिया और उन्हें रुकने की चेतावनी दी।’
https://twitter.com/ANI/status/2045956672997490954
अमेरिका के कब्जे में है ईरानी जहाज
राष्ट्रपति ने आगे कहा कि ईरानी क्रू ने अमेरिक चेतावनी को मानने से मना कर दिया इसलिए हमारे नेवी शिप ने इंजन रूम में छेद करके उन्हें वहीं रोक दिया।’ उन्होंने कहा, ‘अभी, ईरानी जहाज अभी यूएस मरीन के कब्जे में है। TOUSKA पर अमेरिकी ट्रेजरी के सैंक्शन हैं क्योंकि उनकी पहले की गैर-कानूनी गतिविधि का इतिहास है। जहाज की पूरी कस्टडी हमारे पास है और हम देख रहे हैं कि जहाज पर क्या है!’
यह भी पढ़ें: जेडी वैंस नहीं आएंगे पाकिस्तान, ट्रंप ने बताया- सुरक्षा कारणों से लिया फैसला
‘समुद्री डकैती’ का जल्द जवाब देंगे- ईरान
वहीं, अमेरिकी नेवी की इस कार्रवाई को लेकर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ईरान ने इसे अमेरिका की ‘समुद्री डकैती’ करार दिया है और कहा कि इसका जल्द ही जवाब दिया जाएगा। ईरान ने इसमें आगे कहा है कि अमेरिकी नेवी ने उसके जहाज पर गोलीबारी कर युद्धविराम का उल्लंघन किया है। यह जहाज चीन से ईरान की ओर जा रहा था।