Home लेटेस्ट न्यूज़ युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दी:पत्नी की उलाहना से परेशान...

युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दी:पत्नी की उलाहना से परेशान था, राखी पर घर गया था; लखनऊ में नौकरी करता था

0
0


बहराइच के जरवल रोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कैसरगंज थाना क्षेत्र के पवैया चौराहा निवासी अर्जुन (21) के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई इंद्राज ने पुलिस को बताया कि अर्जुन लखनऊ में कपड़े की दुकान पर काम करता था और अपनी पत्नी के साथ वहीं रहता था। वह रक्षाबंधन पर शुक्रवार को अपनी छोटी बहन से राखी बंधवाने गांव आया था। परिजनों के अनुसार, बहन के बुलाने पर अर्जुन के गांव आने की बात को लेकर उसकी पत्नी नाराज हो गई थी। पत्नी की कथित नाराजगी और उलाहना से अर्जुन परेशान था। इसी परेशानी के चलते वह घर से निकलकर जरवल रोड रेलवे स्टेशन पहुंचा। बताया गया कि स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की लाइन संख्या तीन पर एक मालगाड़ी खड़ी थी। मालगाड़ी के चलने के दौरान अर्जुन अचानक गार्ड के आगे वाले डिब्बे के नीचे लेट गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी तत्काल मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी जरवल रोड चौकी के हेड कांस्टेबल कमलेश्वर यादव, कांस्टेबल अंगद निषाद और बुढ़वल थाना के उपनिरीक्षक रामबाबू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here