
महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बलडीहा मोड़ के पास शनिवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में पटखौली निवासी अखिलेश पुत्र जंगी गंभीर रूप से घायल हो गए। अखिलेश किसी आवश्यक कार्य से रामपुर मोड़ की ओर गए थे। देर रात वहां से वापस लौटते समय सामने से तेज गति में आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी और घायल अखिलेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अखिलेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस संख्या यूपी 32 एफजी 2598 के पायलट कुलदीप यादव और ईएमटी अखिलेश ने घायल को समय से अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण सहयोग किया।




























