
बस्ती में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को साइकिल रैली और जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। सुबह 6 बजे निकली साइकिल रैली में विभिन्न मंडलों के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उप क्रीड़ाधिकारी शकील अहमद अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 10 बजे हुआ। वरिष्ठ समाजसेवी नेता जगदीश शुक्ला ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 82 पहलवानों ने हिस्सा लिया। मैट पर पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच कुश्ती के मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहलवानों ने मैट पर अपनी ताकत और दांव-पेच का प्रदर्शन किया। अलग-अलग भार वर्गों में विजेता खिलाड़ियों ने फाइनल मुकाबले जीतकर पहला स्थान हासिल किया। इन पहलवानों ने जीते फाइनल मुकाबले 57 किग्रा: अनुज कुमार 61 किग्रा: कृष्ण मोहन 65 किग्रा: मारूफ यादव 70 किग्रा: ऐश्वर्य सिंह 74 किग्रा: अनुराग 79 किग्रा: विपिन 86 किग्रा: प्रियांशु मिश्रा सेमीफाइनल मुकाबलों में भी पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबले हुए। शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता पहलवानों ने फाइनल में जगह बनाई और अपने-अपने भार वर्ग में जीत दर्ज की। प्रशिक्षक और सहयोगियों ने संभाली जिम्मेदारी प्रतियोगिता का संचालन अशासकीय मानदेय प्रशिक्षक (कुश्ती) कमलेश यादव ने किया। आयोजन में अर्जुन उपाध्याय, संजय मिश्रा, राकेश चौहान, अमर दीप, विकास सोनकर, दीप पटेल, अस्मिता गुप्ता और आशुतोष कुमार पाण्डेय ने सहयोग किया। सोमवार को होगी बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता सोमवार सुबह 9 बजे जिला स्तरीय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। शाम 4 बजे हर्रैया विधायक अजय सिंह कुश्ती और हैंडबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।
Home लेटेस्ट न्यूज़ बस्ती में राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली-कुश्ती प्रतियोगिता:100 से ज्यादा खिलाड़ियों...




























