Home लेटेस्ट न्यूज़ रुधौली में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित:डॉ. राहुल सिंह ने 250 से अधिक...

रुधौली में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित:डॉ. राहुल सिंह ने 250 से अधिक मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया

0
8


बस्ती जिले के रुधौली विकास क्षेत्र स्थित रौन दानो कुयां चौराहा पर एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। वरिष्ठ चेस्ट फिजिशियन डॉ. राहुल सिंह द्वारा आयोजित इस शिविर में 250 से अधिक मरीजों की जांच की गई और उन्हें निःशुल्क परामर्श व दवाइयां प्रदान की गईं। शिविर के दौरान कंप्यूटराइज्ड फेफड़ों की जांच (FOT), पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (PFT), हीमोग्लोबिन, HbA1c और कोलेस्ट्रॉल की जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं। ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने इस स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया। डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि वे नियमित रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करते हैं। इसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। इस शिविर को सफल बनाने में सुधीर राव, कमालुद्दीन, हिमांशु सिंह, अश्विनी श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, गौरव सिंह और मणीप्रताप सिंह का विशेष सहयोग रहा। सिप्ला, लुपिन, मैनकाइंड, बायो हेल्थकेयर, अल्केम सहित कई राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल कंपनियों ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here