पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण एवं अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर/भिनगा श्री भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष सिरसिया श्री सौरभ सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक श्री राहुल यादव मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0 236/26 धारा 137(2), 64(2)(M), 87 बीएनएस एवं धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त मेराज उर्फ हज्जी पुत्र नियामत निवासी गुलरा थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती को दिनांक 28.08.2026 को थाना सिरसिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*-
दिनांक 25.08.2026 को पीड़िता द्वारा थाना सिरसिया पर सूचना दी गई कि अभियुक्त मेराज उर्फ हज्जी विगत करीब 05 वर्षों से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा है। दिनांक 25.08.2026 को अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर पीड़िता को ग्राम गुलरा से कुछ दूरी पर स्थित नहर के पास बगीचे में ले जाकर रात्रि में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना सिरसिया पर मु0अ0सं0 236/26 धारा 137(2), 64(2)(M), 87 बीएनएस एवं धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था।
प्रकरण में वांछित अभियुक्त मेराज उर्फ हज्जी को दिनांक 28.08.2026 को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*
1. मेराज उर्फ हज्जी पुत्र नियामत निवासी गुलरा, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1.उपनिरीक्षक श्री राहुल यादव
2.कांस्टेबल श्री दिव्यांशु श्रीवास्तव



























