Home लेटेस्ट न्यूज़ *त्योहार जन्माष्टमी के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती द्वारा क्षेत्र में भ्रमण...

*त्योहार जन्माष्टमी के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा*

0
31

 

 

*पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपदीय पुलिस पूरी तरह से सक्रिय एवं सतर्क है।

जनपद के *समस्त क्षेत्राधिकारी* एवं *थाना प्रभारी* पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं तथा संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

 

इस दौरान *अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना को0 भिनगा क्षेत्र अंतर्गत कस्बा भिनगा* में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया व आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया।

 

पुलिस टीमों द्वारा बाजारों, चौराहों, बस अड्डों, प्रमुख मार्गों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत *मिशन शक्ति टीम* एवं *एंटी रोमियो टीम* को भी सक्रिय किया गया है।

 

किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जनपद स्तर पर *विशेष क्यूआरटी (Quick Response Team)* टीमों का गठन किया गया है। क्यूआरटी टीमों को महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर तैनात/भ्रमणशील रखा गया है।

 

*पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सूचनाओं को प्रसारित न करें तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।*

 

श्रावस्ती पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए हर स्तर पर सतर्कता एवं प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here