
विकासखंड विशेश्वरगंज के सेमरौना गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने एकजुट होकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में भाग लिया। देर रात तक भजन-कीर्तन और जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। ग्रामीणों ने लड्डू गोपाल की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष लगाए। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर ग्रामीणों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी दीं। जन्माष्टमी कार्यक्रम में गांव के नीरज पांडेय, मनोज शुक्ला, ललित पांडेय, मनीष शुक्ला और चंद्र भूषण शुक्ला लखन लाल बाबा लल्ला पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। प्रसाद वितरण के साथ ही कार्यक्रम का समापन हो गया
































