Home उत्तर प्रदेश सादुल्लानगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन-कीर्तन:धूमधाम से मना पर्व, आधी रात...

सादुल्लानगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन-कीर्तन:धूमधाम से मना पर्व, आधी रात को हुआ जन्मोत्सव, कलाकारों ने बांधा समां

0
11


सादुल्लानगर/बलरामपुर। सादुल्लानगर क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान थाना सादुल्लानगर परिसर, हनुमानगढ़ी मंदिर, मद्दों भट्ठा और रामपुर अरना समेत कई जगहों पर धार्मिक कार्यक्रम हुए। देर रात तक मंदिरों और कार्यक्रम स्थलों पर भक्तों की भीड़ लगी रही। भजन-कीर्तन और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। थाना सादुल्लानगर परिसर को भी जन्माष्टमी के लिए खास तौर पर सजाया गया था। परिसर को सुंदर बिजली की झालरों और फूलों से सजाया गया। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि मांगी। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय शंख और घंटियों की आवाज के बीच जयकारे लगे। इसके बाद प्रसाद बांटा गया। हनुमानगढ़ी मंदिर समेत दूसरे मंदिरों में भी भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन किए। मंदिरों में सजी झांकियां लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र थीं। महिलाओं और बच्चों में इस पर्व को लेकर बहुत उत्साह दिखा। मद्दों भट्ठा में हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में प्रसिद्ध अवधि सम्राट शेन दत्त सिंह (शान) और सारा अली खान ने अपने भजनों से समां बांध दिया। भजनों पर मौजूद भक्त देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। रामपुर अरना में भी जन्माष्टमी पर धार्मिक कार्यक्रम हुए। भक्तों ने व्रत रखकर पूरे विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की। सुरक्षा के लिए पुलिस भी सक्रिय रही। पूरे इलाके में यह पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष विष्णु प्रताप गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, सुमित सिंह, संजय वर्मा, गदन प्रधान, विपिन सिंह, पिंटू गुप्ता और शिवपूजन गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here