30 की उम्र में त्वचा का कैसे रखें ख्याल? झुर्रियां और फाइन लाइंस होगी कम

0
3

महिला हो या पुरुष हर कोई अपनी त्वचा को जवान और खूबसूरत बनाए रखने चाहता है। खूबसूरत त्वचा के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। जब हम 20s में होते हैं तो त्वचा प्राकृतिक रूप से खूबसूरत होती है लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है त्वचा में दाग-धब्बे, झाइयां और महीन रेखाएं दिखने लगती है। 

 

उम्र के इस पड़ाव में कोलेजन का उत्पादन कम हो जाता है, हाइड्रेशन कम हो जाता है जिससे त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। इसके अलावा धूप, प्रदूषण, तनाव और खराब लाइफस्टाइल का असर भी पड़ता है। इस उम्र के लोग अपने स्किन केयर रूटीन को सिंपल रखें ताकि त्वचा निखरी और ग्लोइंग नजर आए।

 

यह भी पढ़ें: गुड़ और स्टीविया के अलावा अपनाएं ये नेचुरल शुगर, बीमारियों से रहेंगे दूर

30 की उम्र में कैसे करें स्किन केयर

सनस्क्रीन लगाएं- इस उम्र के लोगों को सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए। ये आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने का काम करता हैं।

त्वचा को एक्सफोलिएट करें- एक्सफोलिएशन करने से डेड स्किन हटाने में मदद मिलती है। साथ ही त्वचा में निखार आता है। हफ्ते में दो बार एक्सफोलिएशन जरूर करें।

एंटी एजिंग प्रोडक्ट्स लगाएं- अगर स्किन पर झुर्रियां या फाइन लाइंस दिख रही है तो एंटी एजिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। इन प्रोडक्ट्स में रेटिनोल, विटामिन सी और पेप्टाइड्स मौजूद होता है जो एजिंग की समस्याओं को कम करने में मदद करता है। 

झुर्रियों से कैसे छुटकारा पाएं?

झुर्रियों को कम करने के लिए अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करें। इससे त्वचा की इलास्टिसिटी बेहतर होगी और ओवर ऑल लुक में निखार आएगा।

 

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं– त्वचा में झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करने के लिए नियमित रूप से पानी पिएं। इससे त्वचा हाइड्रेटेड रहती है। पर्याप्त मात्रा में पीने से इलास्टिसिटी बनी रहती है।

 

यह भी पढ़ें: गर्मी में ऑफिस जाना ही है तो यूं रखें सेहत का ध्यान, बीमार होने से बच जाएंगे

 

एंटी ऑक्सडेंट युक्त चीजें खाएं- एंटी ऑक्सीडेंट वाली चीजों को खाने से शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है। बेरीज, डार्क चॉकलेट, नट्स खाएं।

 

पर्याप्त नींद लें- हर व्यक्ति को 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं लेने से त्वचा थकी थकी और डल नजर आती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here