परतावल में श्यामदेउरवा थाने के सिपाही योगराज सिंह पर मोबाइल लौटाने गए ऑटो चालक से 1,000 रुपए लेने का आरोप लगा है। ऑटो चालक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
करीब 44 सेकेंड के वीडियो में नगर पंचायत परतावल निवासी विकटेस चंद ने बताया कि वह ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। करीब पांच महीने पहले उन्हें एक मोबाइल मिला था। मोबाइल नंबर पर फोन आने के बाद उन्होंने मोबाइल लेने वाले को परतावल बुलाया, लेकिन 2-3 दिन तक कोई नहीं आया। इसके बाद उन्होंने मोबाइल में अपना सिम लगाकर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।
विकटेस के मुताबिक, बुधवार को श्यामदेउरवा पुलिस ने उन्हें फोन कर मोबाइल के बारे में पूछा। उन्होंने पूरी जानकारी दी। इसके बाद उन्हें मोबाइल लेकर थाने बुलाया गया और कहा गया कि मोबाइल देकर चले जाएं।
विकटेस ने आरोप लगाया कि थाने में मौजूद सिपाही योगराज सिंह ने उनसे 1,500 रुपए मांगे। उन्होंने रुपए देने में असमर्थता जताई तो उन्हें थाने में बैठा दिया गया। उनका कहना है कि देर रात उन्होंने किसी तरह 1,000 रुपए दिए, जिसके बाद सिपाही ने उन्हें घर जाने दिया।
सीओ सदर अंकुर गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर संबंधित सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मोबाइल लौटाने गए ऑटो चालक से रुपए लेने का आरोप:श्यामदेउरवा थाने के सिपाही पर एक हजार रुपए लेने का आरोप, वीडियो सामने आया
और पढ़ें
›
प्रशासन ने अवैध मिट्टी खनन पर छापा मारा:सदर तहसील के कटहरा और लखनपुर टोले से दो जेसीबी, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
›
छात्राओं ने गाइड शिविर में टेंट और गैजेट्स बनाए:बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण पूरा; नवंबर की जिला रैली की तैयारी तेज
›
श्रावस्ती में पंजाबी समाज की महिलाओं ने मनाया करवाचौथ:सोलह श्रृंगार कर कथा सुनकर पति की लंबी उम्र की कामना की
