Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश जनपद श्रावस्ती, आज दिनांक 25.11.2026 जिलाधिकारी महोदय एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय...

जनपद श्रावस्ती, आज दिनांक 25.11.2026 जिलाधिकारी महोदय एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन, महिला कल्याण विभाग द्वारा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंगहा में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना, कन्या जन्म को उत्सव के रूप में मनाना तथा बेटियों के सम्मान एवं उनके अधिकारों के प्रति जनजागरूकता उत्पन्न करना था। जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय द्वारा केक कटवाकर नवजात बालिकाओं को बेबी किट, वस्त्र एवं मिष्ठान वितरित किए गए तथा परिवारजनों के साथ कन्या जन्म की खुशियां साझा की गईं।

कार्यक्रम में अधीक्षक डॉ सत्यसरण, चिकित्साधिकारी,हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन से सरिता मिश्रा, जिला मिशन समन्वयक, जेंडर स्पेशलिस्ट कुसुम श्रीवास्तव, प्रभुनाथ mts अस्पताल से अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।