Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश मिशन शक्ति फेज-6.0: सीताद्वार मेले में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों...

मिशन शक्ति फेज-6.0: सीताद्वार मेले में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों एवं साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक*

 

 

*

 

पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण में *मिशन शक्ति फेज-6.0* के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण हेतु निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में शक्ति मोबाइल टीम में तैनात म0आ0 प्रिया मिश्रा द्वारा थाना इकौना क्षेत्रांतर्गत सीताद्वार मेले में महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें महिला सुरक्षा, अधिकारों, स्वावलम्बन एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

 

इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, ओटीपी एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने से होने वाली ठगी तथा सोशल मीडिया के दुरुपयोग के प्रति जागरूक करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

 

इसके अतिरिक्त महिला उत्पीड़न, छेड़छाड़ एवं घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं के विरुद्ध आवाज उठाने तथा किसी भी विषम परिस्थिति में बिना भय पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान महिला सुरक्षा एवं सहायता हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1098 एवं 1930 के बारे में भी जानकारी दी गई।