Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन...

मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या

जेएनएन, विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में नाबालिग के अपहरण, बाल विवाह, दुष्कर्म और हत्या के मामले का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने मुख्य आरोपित प्रशांत कुर्मी के साथ उसके माता-पिता और नाना-नानी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, प्रशांत ने 27 अक्टूबर 2026 को सूचना दी थी कि गर्भवती पत्नी की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

करीब एक महीने की जांच में पता चला कि उसने सात जनवरी 2026 को नाबालिग का अपहरण किया था। इस संबंध में सागर जिले के सानौधा थाने में प्रकरण दर्ज है।

पुलिस का कहना है कि बाद में प्रशांत ने बालिका को डराकर अपने पक्ष में बयान करवाया और माता-पिता के साथ मिलकर उससे जबरन विवाह किया और लगातार उसका यौन शोषण किया।

गर्भवती होने पर कथित तौर पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। बालिका की वास्तविक उम्र और पहचान छिपाने के लिए प्रशांत के नाना-नानी ने जन्म प्रमाण पत्र में उसका नाम और माता-पिता का विवरण बदलवा दिया था।