Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश साइबर क्राइम पुलिस थाना श्रावस्ती द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

साइबर क्राइम पुलिस थाना श्रावस्ती द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

 

 

 

 

पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 25.11.2026 को *साइबर क्राइम पुलिस थाना* जनपद श्रावस्ती से निरीक्षक चन्द्रहास मिश्रा, आरक्षी पुष्पेंद्र यादव द्वारा *थाना सिरसिया क्षेत्र अंतर्गत गुलरा बाजार* में साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में ग्रामीण, आमजन तथा छात्र-छात्राएँ शामिल रहे सभी को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

 

साइबर टीम द्वारा-ए.टी.एम. सुरक्षा, ए.टी.एम. कार्ड का प्रयोग करते समय अनजान व्यक्तियों की मदद लेने से बचने।

अपना ए.टी.एम. पिन छिपाकर डालने और किसी से साझा न करने।

सोशल मीडिया धोखाधड़ी से सावधानी

Facebook, Instagram, Telegram आदि प्लेटफॉर्म पर आने वाले लुभावने विज्ञापनों से सतर्क रहने।

किसी भी वस्तु को खरीदने से पूर्व विक्रेता का सही तरीके से सत्यापन करने।फर्जी लिंक व संदेशों से सतर्कता बरतने, WhatsApp, SMS या अन्य माध्यमों से आने वाले अज्ञात वेबलिंक पर बिना जांचे क्लिक न करने आदि बिंदुओं पर जागरूक किया गया—

उपस्थित लोगों को बताया गया कि सत्यापन न करने पर वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार होने की संभावना रहती है।

 

इसके अतिरिक्त, आमजन को *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा शिकायत दर्ज करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट www.CyberCrime.gov.in की जानकारी भी दी गई।*

 

साइबर क्राइम पुलिस द्वारा ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर संचालित किए जाते है, जिससे जनपद के नागरिक साइबर अपराधों से सुरक्षित रहें।