Power Outage in Nasirganj Due to 33KV Line Fault

0
5

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक में लक्ष्मणनगर बिजली उपकेंद्र से जुड़े नासिरगंज और आसपास के इलाकों में सुबह पांच बजे से बिजली बंद है। बारिश के चलते 33 केवी लाइन में खराबी आई।

.

शाम होते ही नासिरगंज बाजार में अंधेरा छा गया। बिजली न होने से बाजारों में सन्नाटा रहा और दुकानदारों को दुकानें जल्दी बंद करनी पड़ीं। बिजली से चलने वाले घरेलू काम भी प्रभावित हुए।

स्थानीय लाइनमैन करण सिंह ने बताया कि 33 हजार वोल्ट की 33 केवी लाइन में तकनीकी खराबी के कारण बिजली बंद हुई है। उन्होंने कहा कि मौसम ठीक होते ही मरम्मत शुरू कराकर जल्द बिजली बहाल करने की कोशिश की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here