Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन का एलान, एमके स्टालिन...

परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन का एलान, एमके स्टालिन ने कहा- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। डीएमके ने शनिवार को केंद्र के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक का औपचारिक रूप से समर्थन किया। पार्टी प्रमुख एम.के. स्टालिन ने इस संशोधित प्रस्ताव को तमिलनाडु के लिए एक बड़ी जीत बताया है।

30 नवंबर को संसद के विशेष सत्र से पहले चेन्नई में स्टालिन की अध्यक्षता में डीएमके सांसदों की एक बैठक हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया। पार्टी ने कहा है कि वह संशोधित विधेयक का समर्थन करेगी, लेकिन साथ ही लोकसभा सीटों में तमिलनाडु के हिस्से की रक्षा करने के अपने रुख पर भी कायम रहेगी।

डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन ने संशोधित परिसीमन विधेयक का समर्थन करने को तमिलनाडु के 3 साल के संघर्ष की एक बड़ी जीत बताया है।

(यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है, लगातार अपडेट की जा रही है।)