Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश जिलाधिकारी ने ’’100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त’’ जागरूकता अभियान के अंतर्गत जागरूकता...

जिलाधिकारी ने ’’100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त’’ जागरूकता अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

 

 

 

जिलाधिकारी ने बाल विवाह को रोकने हेतु जनपद वासियों से किया अपील

 

 

बाल विवाह को रोकने के लिए आगे आएं जनपदवासी-जिलाधिकारी

 

 

 

श्रावस्ती। शासन के निर्देशानुसार 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद में विज्ञान फाउंडेशन, एसोसिएशन फॉर वेलेंटरी एक्शन, देहात इंडिया के सहयोग से बाल विवाह उन्मूलन अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मनोज कुमार राय ने कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बाल विवाह मुक्त पोस्टर पर हस्ताक्षर कर अपनी सहभागिता दर्ज करायी तथा सेल्फी स्टैण्ड पर फोटो भी खिंचवाई।इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बाल विवाह आज भी समाज की एक गंभीर समस्या है। कम उम्र में विवाह होने से विशेषकर बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कम उम्र में मातृत्व के कारण माता एवं शिशु दोनों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरे उत्पन्न होते हैं तथा बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह रोकना केवल प्रशासन की ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने समस्त जनपद वासियों एवं धर्मगुरुओं से अपील किया कि वे अपने धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में बाल विवाह का किसी भी प्रकार से समर्थन न करें तथा ऐसे विवाहों को रोकने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और इसमें शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई तथा कारावास एवं जुर्माने का प्रावधान है। इसलिए अपने-अपने क्षेत्रों में बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता फैलाएं और बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें तथा बच्चों के सुरक्षित, शिक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनें।

इसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी की अध्यक्षता में बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं सहित संबंधित विभागों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर  बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायतों के रूप में चिन्हित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बाल विवाह मुक्त प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कम्पोजिट विद्यालय के बच्चों द्वारा बाल विवाह के दुष्परिणामों पर आधारित एक भावनात्मक एवं संदेशपरक नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से बच्चों ने बताया कि बाल विवाह एक कानूनी अपराध है तथा इसमें शामिल लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। बच्चों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से समाज को बाल विवाह रोकने एवं बच्चों के सुरक्षित भविष्य के प्रति जागरूक किया। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले बच्चों को प्रशस्ति-पत्र एवं आर्ट किट प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में बाल विवाह के विरुद्ध सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित सभी अधिकारियों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों ने बाल विवाह न करने, न कराने तथा अपने आसपास होने वाले बाल विवाह को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करने की शपथ ली।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला कल्याण विभाग, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग,SJPU यूनिट, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन, देहात इंडिया एवं विज्ञान फाउंडेशन के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।