बहराइच के नवाबगंज में गुरुवार को सऊदी अरब उमरा करने जा रहे तीर्थ यात्रियों को लोगों ने विदाई दी। कस्बा नवाबगंज से हाजी शकील अहमद अंसारी, उनकी पत्नी इशरत जहां और बेटे फैय्याज अहमद उमरा यात्रा पर रवाना हुए। परिजनों और ग्रामीणों ने उनका स्वागत कर उन्हें विदा किया। मौलाना जैनुल आबेदीन कास्मी ने उमरा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि हज की तरह उमरा करने वालों को भी सवाब मिलता है। इसे छोटा हज भी कहते हैं, जो साल में कभी भी किया जा सकता है और इसमें हज जैसी ही रस्में अदा की जाती हैं। उमरा में मक्का के बैतुल्लाह शरीफ का तवाफ और मीना, मदीना, मुजदल्फा जैसे पवित्र जगहों के दर्शन शामिल हैं। मौलाना ने यह भी बताया कि धनवान व्यक्ति के लिए जीवन में एक बार हज करना जरूरी है। विदाई के दौरान हाजी नबी अहमद, वकील अंसारी, डॉक्टर मुस्ताक अंसारी और कवी अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› यादव पुरवा में दुर्गा पूजा का चौथा दिन:भक्त तुलसीराम यादव ने स्थापित कराई मां दुर्गा की मूर्ति, भक्तिमय माहौल › जड़ी-बूटी बेचने वाले के टेंट में निकला अजगर:वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया, बहराइच-लखनऊ बाईपास पर दिखा › श्रावस्ती के दो दर्जन गांवों में 25दिन से बिजली गुल:सैकड़ों ग्रामीण पावर हाउस पहुंचे, अधिकारी बोले- जल्द होगी सप्लाई › बलरामपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां पूरी:होटल में अधिकारियों ने लिया जायजा, मंडप सजकर तैयार“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















