Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home MNT एक्सक्लूसिव बस्ती के रुधौली में आज गूंजेंगे मां भगवती के जयकारे, 11वें वर्ष...

बस्ती के रुधौली में आज गूंजेंगे मां भगवती के जयकारे, 11वें वर्ष भव्य जागरण का आयोजन

रुधौली (बस्ती)। जनपद बस्ती के रुधौली बाजार में रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को शिव एकता क्लब की ओर से मां भगवती के 11वें वर्ष भव्य जागरण का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजकों की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां की गई हैं और भक्तों से जागरण में शामिल होकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है।

आयोजन के आमंत्रण पत्र के अनुसार, कार्यक्रम में मां भगवती की महिमा का गुणगान किया जाएगा। भक्तिमय भजनों और माता रानी के जयकारों के बीच श्रद्धालु भक्ति में लीन होंगे। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया है।

30 अक्टूबर को भंडारे का भी आयोजन

आमंत्रण पत्र में दी गई जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल रुधौली-बस्ती स्थित जाखिरी कॉम्प्लेक्स, यश फैशन हाउस के सामने बताया गया है।

कार्यक्रम के निवेदक रवि जायसवाल ‘संदीप’, जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी (भाजयुमो) एवं अध्यक्ष, उद्योग व्यापार संगठन, रुधौली बाजार-बस्ती हैं। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित करते हुए आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

रिपोर्ट: सुशील शर्मा, जिला ब्यूरो चीफ बस्ती | MNT NEWS BHARAT

Follow @mntnewsbharat