महराजगंज के सिसवा ब्लॉक में शुक्रवार सुबह से रुक-रुककर तेज बारिश हुई। शनिवार सुबह किसान खेत देखने पहुंचे तो धान की पकी फसल जमीन पर गिरी मिली और खेतों में पानी भरा था।
बारिश के कारण सड़कों पर भी पानी भर गया। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई।
पकड़ी चौबे, रुद्रापुर और शीतलापुर समेत कई इलाकों में धान की फसल गिरी मिली। इस समय धान की कटाई का सीजन चल रहा है। बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान की आशंका है।
सम्भू नाथ, सुभाष, संतोष सिंह, कमरुद्दीन, प्रदीप कुमार, रजा अली और सरफुद्दीन अंसारी समेत दर्जनों किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा है।
स्थानीय किसानों ने प्रशासन से खेतों का सर्वे कराने और मुआवजा देने की मांग की है।
और पढ़ें
›
बड़वार में सड़क के गड्ढों में भरा बारिश का पानी:राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी, पीडब्ल्यूडी ने जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया
›
नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप:बस्ती में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, नाबालिग की खोज जारी
›
सरदार पटेल की जयंती पर स्कूलों में कार्यक्रम हुए:बीजेपी नेताओं ने प्रतिमा पर फूल चढ़ाए, बच्चों को पेंसिल-कॉपी दी












