आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत उत्कृष्ट काम के लिए महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बस्ती ने प्रदेश के सभी स्वशासी और अन्य मेडिकल कॉलेजों (ASMC) में पहला स्थान हासिल किया। शनिवार को लखनऊ में आयुष्मान मेधा-2026 समारोह में कॉलेज को सम्मानित किया गया। प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा ने आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी और उप प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव को सम्मान दिया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि यह सम्मान पूरे संस्थान की सामूहिक मेहनत का नतीजा है। इसमें चिकित्सकों, संकाय सदस्यों, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ, तकनीकी और प्रशासनिक कर्मचारियों का योगदान है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीजों को मुफ्त इलाज मिलता है। कॉलेज की टीम ने बेहतर तालमेल और जिम्मेदारी के साथ योजना को आगे बढ़ाया। प्रधानाचार्य ने डॉ. अनिल कुमार यादव समेत सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आगे भी टीम भावना के साथ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास जारी रहेगा।
बस्ती मेडिकल कॉलेज ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया:आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में प्रदर्शन के लिए लखनऊ में आयुष्मान मेधा-2026 समारोह में सम्मान मिला
और पढ़ें
›
बदला के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल:दो घायलों को मल्हीपुर सीएचसी और तीसरे को बहराइच मेडिकल कॉलेज ले जाया गया
›
आबकारी मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार:महराजगंज पुलिस ने कोर्ट में पेश करके जेल भेजा
›
बनकटी में बस ने ठेला चालक को टक्कर मारी:मोटरसाइकिल सवार को बचाने की कोशिश में हादसा, घायल को बस्ती रेफर किया
