Home Blog

चक्रवात ‘अर्णब’ से आंध्र प्रदेश में भारी तबाही, 12 जिलों में 4,764 करोड़ का नुकसान

0

डिजिटल डेस्क, अमरावती। आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ ने भारी तबाही मचाई है। राज्य सरकार के प्रारंभिक आकलन के मुताबिक, ‘अर्णब’ से 12 जिलों में करीब 4,764 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। फसलों के साथ सड़क, मकान और बिजली व्यवस्था को भी व्यापक क्षति पहुंची है।

राज्य सरकार ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के दौरे पर पहुंची सात सदस्यीय केंद्रीय टीम को नुकसान का विवरण देते हुए बताया कि चक्रवात से 4.63 लाख किसानों की 3.52 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि पर लगी फसलें प्रभावित हुई हैं।

23,383 हेक्टेयर में बागवानी फसलों को नुकसान पहुंचा है। तूफान के कारण करीब 2,500 किलोमीटर सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, जबकि सात हजार से अधिक मकानों को नुकसान पहुंचा है। बिजली क्षेत्र भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी चित्तरंजन दास के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम शनिवार को आंध्र प्रदेश पहुंची। टीम चक्रवात प्रभावित इलाकों का दौरा कर नुकसान का जायजा लेगी। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

पॉक्सो मामले में वांछित युवक गिरफ्तार:निचलौल पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी को भेड़िहारी गांव से पकड़ा, न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू

निचलौल पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में दर्ज मामले के वांछित आरोपी को 31 अक्टूबर को भेड़िहारी गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र 21 साल है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सचिन राजभर उर्फ गोलू, पुत्र विनोद राजभर, निवासी भेड़िहारी गांव, थाना निचलौल के रूप में हुई है। वह मुकदमा अपराध संख्या 288/26 में वांछित था।
मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 78, 351(3), 352 और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत केस दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी निचलौल की निगरानी में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय के नेतृत्व वाली टीम ने आरोपी को पकड़ा।
पुलिस ने जरूरी कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय, उपनिरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता, आरक्षी शुभम वर्मा और आरक्षी राम आशीष शामिल थे।

पिता की पुण्यतिथि पर बच्चों को बांटी पढ़ाई की सामग्री:बस्ती में कॉपी, किताब और पेन दिए; बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया

बस्ती में पिता की पुण्यतिथि पर देवांश पांडेय ने बच्चों को कॉपी, किताब और पेन बांटे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की मदद करना उनके पिता के प्रति श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में देवांश ने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन में आगे बढ़ने का माध्यम है और हर बच्चे को बेहतर शिक्षा का अवसर मिलना चाहिए। आर्थिक स्थिति किसी बच्चे की पढ़ाई में रुकावट नहीं बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि माता-पिता के संस्कार और आदर्श व्यक्ति को समाज के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराते हैं। उनके मुताबिक, पिता की यादों को शब्दों तक सीमित रखने के बजाय उनके आदर्शों पर चलकर समाज के लिए काम करना सच्ची श्रद्धांजलि है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुण्यतिथि पर ऐसे सामाजिक और शैक्षिक कार्यक्रमों से जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई में मदद मिलती है और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

मध्य प्रदेश: उज्जैन के होटल में बड़ा हादसा, वेस्टेज चैंबर में उतरे चार कर्मचारियों की मौत

0

जेएनएन, उज्जैन। देवास रोड स्थित होटल श्रीगंगा के वेस्टेज चैंबर में गिरने से चार कर्मचारियों की मौत हो गई। शनिवार देर रात हुए इस हादसे में कुछ अन्य कर्मचारी घायल भी हुए हैं। देर रात तक बचाव कार्य जारी रहा। होटल के दायीं ओर स्थित वेस्टेज चैंबर में मिष्ठान्न, डेयरी उत्पाद आदि का अवशेष फेंका जाता है।

शनिवार रात करीब 10.30 बजे कुछ कर्मचारी सफाई करने चैंबर में उतरे थे, लेकिन बाहर नहीं निकल पाए। उन्हें बचाने के प्रयास में कुछ अन्य कर्मचारी भी गैस की चपेट में आ गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। जानकारी मिलने पर एसपी प्रदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे।

बता दें कि मिठाई दुकानों की निर्माण इकाई से निकलने वाले कचरे, पानी, चाशनी, घी-तेल आदि के अवशेष को ठीक तरीके से ड्रेनेज तक पहुंचाता है। इसके जाम होने से समस्या खड़ी होती है। ऐसे में सफाई के लिए होटल के कर्मचारी चैंबर में उतरे थे।

श्रावस्ती में तालाब में डूबने से महिला की मौत:शौच के लिए गई थीं, देर तक घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने तलाश शुरू की

श्रावस्ती के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के अमारेभरिया गांव के पुरैनिया में शनिवार देर शाम तालाब में डूबने से 32 वर्षीय सुनीता की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुनीता, रतीराम की पत्नी थीं। वह गांव के पूरब में स्थित तालाब के किनारे शौच के लिए गई थीं। इसी दौरान पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गईं और गहरे पानी में डूब गईं। काफी देर तक सुनीता घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। परिजन और ग्रामीण तालाब के पास पहुंचे तो उनका शव पानी में उतराता मिला। ग्रामीणों ने शव को तालाब से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जय हरि मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

विद्यालय संस्थापक व आरएफओ ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित

संतोष मिश्रा
बहराइच। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य मे जिला गंगा समिति बहराइच के तत्वाधान मे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत वन विभाग रुपईडीहा के सौजन्य से बाबागंज स्थित बाबू काशीराम बासमती देवी इंटर कॉलेज मे चित्रकला आलेखन, वाद विवाद व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन के जरिये छात्रों मे वन, वन्य जीव सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण हेतु आम जन मानस को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत मे प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र व छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु वन क्षेत्र अधिकारी रुपईडीहा विवेक कुमार शुक्ला व जिला पंचायत सदस्य/विद्यालय प्रबंधक व संस्थापक संदीप जायसवाल “नेता जी” के द्वारा संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह, व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक दुर्गेश जायसवाल, प्राचार्या श्रीमती वफ़ा सलीम, विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारियों सहित वन विभाग के डिप्टी रेंजर विनय राना, वन दरोगा अनंत राम, बिमल कुमार, ब्रह्मदेव, हरिओम गौतम आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट – संतोष मिश्रा
स्टेट हेड यूपी

एसपी ने सक्सेना चौराहे से हनुमानगढ़ी तक पैदल गश्त की:महराजगंज में यातायात नियम तोड़ने पर सैकड़ों वाहनों पर कार्रवाई

महराजगंज में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने शनिवार रात करीब 9 बजे सक्सेना चौराहे से हनुमानगढ़ी तक पैदल गश्त की। इस दौरान यातायात नियम तोड़ने वाले सैकड़ों वाहनों पर कार्रवाई की गई।
गश्त के दौरान एसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
एसपी ने सड़क पर बेवजह वाहन खड़ा करने और यातायात में रुकावट डालने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम, कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी विजय गोंड और कोतवाली पुलिस बल मौजूद रहा।

राजस्थान में 40 विला खरीदने वाले IAS-IPS दंपति पर बड़ा एक्शन, एंटी करप्शन ब्यूरो ने शुरू की जांच

0

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि उन्होंने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग कर एक प्राइवेट होस्पिटैलिटी कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाया और खुद व परिवार के सदस्यों के नाम पर बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर कई रिजॉर्ट विला खरीदे।

शिखर अग्रवाल हाल तक उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर थे। जांच में उनके और गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड (जो अनंता ब्रांड के तहत होटल और रिजॉर्ट संचालित करती है) के निदेशकों के बीच कथित संबंधों की पड़ताल की जाएगी।

क्या है आरोप?

एसीबी की प्रारंभिक जांच में दो अनंता रिजॉर्ट संपत्तियों पर कई विला की खरीद का पता चला है:

  • उदयपुर के बुझड़ा में मार्च 2026 में 20 विला खरीदे गए। इनमें से 10 शिखर अग्रवाल और 10 उनकी पत्नी आईपीएस अधिकारी प्रशाखा माथुर के नाम पर पंजीकृत हैं। प्रत्येक विला करीब 15 लाख रुपये में खरीदा गया।
  • अलवर के अजबगढ़ में 16 विला खरीदे गए। इनमें से 8 दंपति के नाम पर (प्रत्येक करीब 16.5 लाख रुपये), 4 उनके दो बेटों के नाम पर (करीब 15 लाख रुपये प्रत्येक) और 4 ससुराल वालों के नाम पर (करीब 16.5 लाख रुपये प्रत्येक)।
  • कुल मिलाकर दोनों जगहों पर 36 विला की खरीद का जिक्र है। इनकी कुल कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कुछ रिपोर्टों में 40 विला-कॉटेज और 6.16 करोड़ रुपये की बात भी कही गई है।

एसीबी का आरोप है कि शिखर अग्रवाल ने कंपनी को रिजॉर्ट निर्माण में छूट, बिना जरूरी प्रमाणपत्रों की जांच के मंजूरी और विशेष रियायती वित्तीय पैकेज जैसे लाभ दिए। एक आरोप यह भी है कि 27 मार्च 2026 को ही वित्त विभाग ने कंपनी को विशेष पैकेज दिया और उसी दिन उदयपुर के 20 विला उनके और पत्नी के नाम पर पंजीकृत हुए।

दोनों अधिकारियों को APO पर भेजा गया

शिखर अग्रवाल (1993 बैच IAS) को पहले ही सभी पदों से हटाकर अवेटिंग पोस्टिंग ऑर्डर्स पर भेज दिया गया था। शनिवार को उनकी पत्नी प्रशाखा माथुर (1995 बैच IPS) को भी APO पर रख दिया गया। वे प्लानिंग, मॉडर्नाइजेशन और वेलफेयर की अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर थीं।

सुषमा लक्ष्मी अरोड़ा लॉन के शुभारंभ में शामिल हुईं:द आर.एन. रॉयल मैरिज लॉन शुरू;

बस्ती साउघाट के ग्राम पंचायत बड़ेरिया खुर्द, मेहदावल रोड, पुरानी बस्ती में द आर.एन. रॉयल मैरिज लॉन का शुभारंभ हुआ। समारोह में सुषमा चौधरी और वरिष्ठ समाजसेविका लक्ष्मी अरोड़ा शामिल हुईं।
उन्होंने रॉयल मैरिज प्लेन का शुभारंभ करके उनको बहुत-बहुत बधाइयां दी एवं जनता को सुविधा मिलने के लिए बधाइयां देते हुए सभी को हार्दिक शुभकामनाएं कामना की है आपकी ऊंचाई ऐसे ही बढ़ते रहे समाज के परत उन्होंने ऐसे बात कही
दोनों ने डॉ. कृष्ण कुमार प्रजापति और उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने नए व्यवसाय की शुरुआत पर प्रजापति परिवार को शुभकामनाएं दीं।

अंतरिक्ष में और मजबूत हुई भारत की नजर, ‘नाविक’ के 4 उपग्रह हुए सक्रिय; जल्द ग्लोबल क्लब में शामिल होगा इंडिया 

0

डिजिटल डेस्क, श्रीहरिकोटा। अंतरिक्ष में भारत की ताकत लगातार बढ़ रही है। एनवीएस-03 के सफल प्रक्षेपण के साथ भारत का स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली ‘नाविक’ (नेविगेशन विद इंडियन कान्स्टेलेशन) और सशक्त हो गया है।

जीएसएलवी-एफ18 राकेट ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से शुक्रवार रात 11 बजकर 51 मिनट पर एनवीएस-03 के साथ सफलता की उड़ान भरी थी और 2,232 किलोग्राम वजनी एनवीएस-03 निर्धारित कक्षा में स्थापित हो गया। अब भारत के पास कक्षा में चार नेविगेशन उपग्रह हो गए हैं।

इस मिशन की सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा, बेहतर पोजीशनिंग, नेविगेशन और टाइमिंग (पीएनटी) सेवाओं के लिए कम से कम चार उपग्रहों की जरूरत होती है। इस प्रक्षेपण के साथ अब भारत के चार नेविगेशन उपग्रह कक्षा में हैं। हालांकि, निर्बाध सेवाएं और बेहद सटीक स्थिति निर्धारण सुनिश्चित करने के लिए कक्षा में सात उपग्रहों को तैनात करना होगा।

इसरो अगले पांच महीने में एनवीएस-04 और दस महीने में एनवीएस-05 के प्रक्षेपण की तैयारी। एक अन्य उपग्रह को मंजूरी मिलने की प्रक्रिया चल रही है। इसके पूरा होने पर भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो जाएगा, जिनके पास अपना स्वतंत्र नेविगेशन उपग्रह समूह है।

नारायणन ने बताया कि नाविक के माध्यम से 10,400 रेल इंजनों और 64 हजार मछली पकड़ने वाली नौकाओं की वास्तविक समय में निगरानी की जा रही है। देशभर के वाहनों में 15 लाख ट्रैकिंग उपकरण लगाए जा चुके हैं। इस बीच इसरो के पूर्व चेयरमैन जी. माधवन नायर ने एनवीएस 3 के सफल प्रक्षेपण को भारत के लिए गर्व का क्षण बताया। एएनआइ के साथ बातचीत में नायर ने कहा कि इस मिशन की सफलता इसरो की क्षमता को दर्शाता है।

गगनयान जी मिशन समेत पांच प्रक्षेपण की तैयारी

इसरो अध्यक्ष ने चालू वित्त वर्ष के लिए अंतरिक्ष अभियानों की महत्वाकांक्षी योजना भी साझा की। उन्होंने बताया कि इसरो का लक्ष्य इस अवधि में पांच और प्रक्षेपण करना है। इनमें बहुप्रतीक्षित मानवरहित ‘गगनयान जी’ मिशन भी शामिल है।

‘गगनयान जी’ गगनयान मिशन के तहत प्रस्तावित मानवरहित मिशन से है। इस मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों के बिना स्वदेशी मानव अंतरिक्ष उड़ान प्रणाली को अंतरिक्ष में भेजकर उसकी क्षमताओं का परीक्षण किया जाएगा।

इसरो प्रमुख ने कहा, हमारा लक्ष्य इस वित्त वर्ष में मानवरहित ‘गगनयान जी’ मिशन समेत पांच और लॉन्च करना है।

नारायणन ने गगनयान कार्यक्रम को देश का अत्यंत प्रतिष्ठित, महत्वपूर्ण और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण अभियान बताया। इसका उद्देश्य स्वदेशी राकेट के माध्यम से भारतीय अंतरिक्षयात्रियों यानी गगनयात्रियों को अंतरिक्ष में भेजना है। इसरो अब तक आठ हजार से अधिक परीक्षण पूरे कर चुका है।

मानव को अंतरिक्ष में भेजने से पहले तीन मानवरहित मिशनों को सफलतापूर्वक पूरा करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि गगनयात्रियों की सुरक्षा इसरो की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए फिलहाल मानवरहित अभियानों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)