Home लेटेस्ट न्यूज़ Nanpara-Nawabganj Road Safety | New White Markings Reduce Accidents

Nanpara-Nawabganj Road Safety | New White Markings Reduce Accidents

0
0

जुनेद अहमद | रामनगर सेमरा(नानपारा), बहराइच1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नानपारा-नवाबगंज मार्ग पर सड़क सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से सफेद पट्टियां बनाई गई हैं। रामनगर सेमरा क्षेत्र में नानपारा-नवाबगंज सड़क पर इन पट्टियों के निर्माण से चालकों और परिचालकों में खुशी का माहौल है। उम्मीद है कि इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

सड़क विभाग द्वारा सड़क के दोनों किनारों पर और बीच में ये सफेद पट्टियां बनाई गई हैं। यह पहल सड़क पर आने-जाने वाले चालकों और परिचालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है।

बस चालकों कलाम, मुकेश, जुग्गी लाल, रफीक, कुजबुद्दीन, रसीद, लाइक, बब्लू, शरीफ, सोहन लाल (सचिव), श्यामपाल सिंह (बस), अलाउद्दीन बाबा, सेबू खान और मुन्ना ने बताया कि सड़क के बीच और किनारों पर बनी इन पट्टियों से कोहरे तथा रात के समय रास्ता स्पष्ट दिखाई देगा।

चालकों ने यह भी बताया कि इन पट्टियों से उन्हें अपनी लेन का पता चलता रहेगा, जिससे विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों से टकराव का खतरा कम होगा। यह पट्टिकाएं चालकों के लिए काफी बेहतर साबित होंगी और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here