श्रावस्ती के रमवापुर स्थित मथुरा प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में समाजवादी पार्टी (सपा) ने PDA जन चौपाल का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक माखनलाल यादव ने की। इसमें 290 विधानसभा श्रावस्ती के प्रभारी और सपा के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान भी शामिल हुए। चौपाल में शिक्षकों, बुद्धिजीवियों, PDA समाज के सदस्यों और अन्य गणमान्य लोगों ने शिक्षा, शिक्षक सम्मान, रोजगार और युवाओं के भविष्य जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि समाज की मजबूती के लिए शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाना तथा शिक्षकों का सम्मान करना बहुत जरूरी है। सपा नेताओं ने अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल में शिक्षा को दी गई प्राथमिकता का जिक्र किया। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और सम्मान की राजनीति को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा और मंथन किया गया।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ श्रावस्ती में सपा ने शिक्षा-रोजगार पर की PDA जन चौपाल:2027 विधानसभा चुनाव...




















