श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र की जमुनहा पुलिस चौकी के तहत आने वाले फत्तेहपुर बनगई ग्राम पंचायत के गड़रियनपुरवा निवासी अमित पाल की मोटरसाइकिल रविवार शाम बनगई साप्ताहिक बाजार से चोरी हो गई। अमित पाल ने इस संबंध में पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड चौराहा बांसगढ़ी निवासी अमित पाल अपने एक रिश्तेदार के साथ रविवार शाम करीब पांच बजे बनगई साप्ताहिक बाजार में सामान खरीदने गए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल (यूपी 46 सी 6088) एक दुकान के पास खड़ी की थी। अमित पाल और उनके रिश्तेदार सामान खरीदने में व्यस्त थे। इसी दौरान उनकी बाइक वहां से चोरी हो गई। बाइक गायब होने का पता चलने पर अमित ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद अमित पाल ने जमुनहा पुलिस चौकी में शिकायत दी और मोटरसाइकिल की तलाश के साथ जरूरी कार्रवाई की मांग की। जमुनहा पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनायक सिंह ने बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और जल्द ही गाड़ी बरामद कर कार्रवाई की जाएगी।
श्रावस्ती में गणेश विसर्जन शांतिपूर्ण संपन्न:जमुनहा बाजार में सैकड़ों श्रद्धालु बूढ़ी...
श्रावस्ती के जमुनहा बाजार में गणेश चतुर्थी के बाद गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन विधि-विधान के साथ शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ। विसर्जन यात्रा में...
जौनपुर में थाने के बैरक में सिपाही का शव मिलने से...
जौनपुर। मडियाहूं तहसील के सुरेरी थाने में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब थाने के बैरक में एक सिपाही का शव मिला।...
















































