महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में एकसड़वा चौराहे पर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। यह घटना पुलिस चौकी से महज 200 मीटर दूर हुई। राहगीर की सूचना पर जोगियाबारी चौकी प्रभारी पंकज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भेजा। घायल की पहचान नौतनवा थाना क्षेत्र के पड़रहवा गांव (बनवाटरी के बगल) के निवासी के रूप में बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें
›
कोल्हुई पुलिस ने दो लोगों पर कार्रवाई की:शांति व्यवस्था के मामले में चालान कर न्यायालय भेजा
›
महादेवा में टेंपो-बाइक की टक्कर, टेंपो पलटा:बस्ती-महुली मार्ग पर हादसा; सब्जी लेने जा रहे शोभनपुर निवासी बाइक चालक की बाइक क्षतिग्रस्त
›
7 वर्षों की निष्ठा और मेहनत का मिला फल, मुण्डेरा खुर्द के अंकित त्रिपाठी को मिली अहम जिम्मेदारी
