अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर:कोल्हुई थाना क्षेत्र के एकसड़वा चौराहे पर हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

0
3

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में एकसड़वा चौराहे पर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। यह घटना पुलिस चौकी से महज 200 मीटर दूर हुई। राहगीर की सूचना पर जोगियाबारी चौकी प्रभारी पंकज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भेजा। घायल की पहचान नौतनवा थाना क्षेत्र के पड़रहवा गांव (बनवाटरी के बगल) के निवासी के रूप में बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here