आगामी त्यौहार धनतेरस एवं दीपावली को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल के साथ कस्बा बलरामपुर नगर के वीर विनय चौराहा,झारखण्डी,पहलवारा,पीपल तिराहा व प्रमुख बाजार, सर्राफा मार्केट आदि स्थानो पर फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय व्यापारियो एवं आमजन से उनकी समस्याएं और बेहतर व्यवस्था हेतु उनसे वार्तालाप कर सुझाव भी लिया गया, उन्हे सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा त्यौहार को आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं जाने की अपील की गयी। त्यौहार में माहौल खराब करने वाले शरारती तत्वों की तत्काल सूचना पुलिस को देने और त्यौहार में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की गयी।
महोदय द्वारा बताया गया कि त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने व सुरक्षा व्यवस्था दृष्टिगत सादे वस्त्रों में महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेंगें एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानो, संवेदनशील स्थानो पर ड्रोन कैमरा व सीसीटीवी से भी निगरानी की जाएगी एवं अराजक तत्वों व सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक अफवाह व भड़ाकाऊ टिप्पणी करने वालों की गतिविधियों पर भी साइबर/ सोशल मीडिया सेल द्वारा निरंतर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
फ्लैग मार्च के दौरान *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय,क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह,प्रभारी निरीक्षक को0नगर,प्रभारी निरीक्षक महिला थाना* सहित भारी संख्या में पुलिस बल साथ मौजूद रहा।
