बस्ती के रामबाग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय प्रांतीय वैदिक गणित, ज्ञान-विज्ञान मेला और संस्कृति महोत्सव-2026 शुरू हुआ। शिशु शिक्षा समिति, गोरक्ष प्रांत इसका आयोजक है।
.
विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री राम मनोहर ने 27 अक्टूबर को छात्रों के नवाचारी प्रोजेक्ट देखे। उन्होंने छात्रों को प्रयोगों से नवाचार की दिशा में बढ़ने को कहा।
प्रदेश निरीक्षक राम सिंह, अजय कुमार दूबे और कन्हैया चौबे ने भी छात्रों के प्रयासों की सराहना की। दूबे ने कहा, ऐसे आयोजन बच्चों की जिज्ञासा और रचनात्मकता बढ़ाते हैं।
महोत्सव 26 अक्टूबर की शाम को शुरू हुआ, जिसमें पांच संकुलों के 479 विद्यार्थी और सात आचार्य हिस्सा ले रहे हैं। वैदिक गणित, विज्ञान, संस्कृति ज्ञान, प्रश्नमंच और नवाचार प्रोजेक्ट जैसी प्रतियोगिताएं हुईं।
विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिताओं में बस्ती, देवरिया, गोरखपुर और बलिया संकुल के विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। तरुण वर्ग में हिमांशु पटेल, कृष्णा चौरसिया और अंशिका सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया।
