घुघली में महिलाओं ने करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा:बारिश और बादलों के बीच चांद देखकर खोला उपवास, पति की लंबी उम्र की कामना से की पूजा

0
0

घुघली नगर और आसपास के गांवों में गुरुवार को करवा चौथ मनाया गया। महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना के साथ दिनभर निर्जला व्रत रखा। शाम को सोलह शृंगार कर पूजा की और करवा चौथ की कथा सुनी। महिलाओं ने पारंपरिक कपड़े पहने, हाथों में मेहंदी लगाई और चूड़ियों व सिंदूर से सोलह शृंगार किया। घरों में करवा माता की पूजा कर परिवार की सुख-शांति और पति की लंबी उम्र की कामना की गई। सुबह से बूंदाबांदी और बारिश के कारण महिलाओं को परेशानी हुई। आसमान में बादल छाए रहने से चांद दिखने को लेकर असमंजस बना रहा। शाम को महिलाएं चांद निकलने का इंतजार करती रहीं। बादलों के कारण चांद देर से दिखा। चांद दिखने के बाद महिलाओं ने उसे अर्घ्य दिया और छलनी से देखने के बाद पति का चेहरा देखा। फिर पतियों के हाथ से जल पीकर व्रत खोला। घुघली नगर और आसपास के गांवों में करवा चौथ पर पारंपरिक पूजा हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here