चलती बाइक से गिरकर महिला घायल:श्रावस्ती में 45 वर्षीय किताबुल निशा को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया

0
9

श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में बुधवार को चलती बाइक से गिरकर 45 वर्षीय महिला घायल हो गईं। एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। बलरामपुर जिले के ललिया थाना क्षेत्र के लैबुडवा निवासी किताबुल निशा अपने बेटे मुनन के साथ बाइक से बहराइच गई थीं। बुधवार को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इकौना थाना क्षेत्र में पहुंचने पर किताबुल निशा चलती बाइक से नीचे गिर गईं। उन्हें चोटें आईं और सीएचसी इकौना में उनका इलाज जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here