बस्ती में टाइम सिटी ग्रुप के निवेशकों ने कंपनी के अध्यक्ष और कप्तानगंज के पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला पर जमीन की रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे निवेशकों और कंपनी से जुड़े रहे लोगों ने कंपनी बाग के पास एक सभागार में प्रेसवार्ता की। उनका आरोप है कि कंपनी के नाम पर खरीदी गई जमीन कथित तौर पर कूटरचित दस्तावेजों के जरिए दूसरे लोगों को बेच दी गई। निवेशकों को न तो जमा रकम वापस मिली और न ही भूखंड आवंटित किए गए। 2010 में हुई थी कंपनी की स्थापना मऊ से आए आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि टाइम सिटी मल्टी स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड की स्थापना 2010 में हुई थी। कंपनी के सीएमडी और एमडी चंद्र प्रकाश शुक्ला वर्ष 2017 में बस्ती की कप्तानगंज विधानसभा सीट से विधायक बने थे। आलोक के मुताबिक, शुक्ला के राजनीतिक प्रभाव और भरोसे के चलते लोगों ने कंपनी की योजनाओं में पैसा लगाया था। जमीन बेचने के लिए कूटरचित दस्तावेज इस्तेमाल आलोक ने आरोप लगाया कि निवेश की रकम लौटाने के बजाय चंद्र प्रकाश शुक्ला ने जमीन के जरिए पैसा सुरक्षित करने की बात कही थी। इसके बाद बस्ती में कंपनी के नाम पर जमीन खरीदी गई। उनका दावा है कि बाद में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर यह जमीन दूसरे लोगों को बेच दी गई। इससे बस्ती के निवेशकों और कार्यकर्ताओं को अपने निवेश का लाभ नहीं मिला। आलोक ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व विधायक से इस बारे में बात करने पर उन्हें गालियां दी जाती हैं और डराया-धमकाया जाता है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की। बोर्ड बदलकर जमीनें बेचने का आरोप गोरखपुर से आए राजेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि कंपनी का बोर्ड फर्जी तरीके से बदलकर जमीनें बेच दी गईं। उन्होंने कहा कि निवेशकों को न तो उनकी रकम वापस की गई और न ही भूखंड आवंटित किए गए। पूर्व विधायक बोले- मेरी छवि धूमिल करने का षड्यंत्र आरोपों पर पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2017 में ही कंपनी से इस्तीफा दे दिया था। उनका इस कंपनी से अब कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी छवि धूमिल करने के लिए राजनीतिक षड्यंत्र किया जा रहा है। जो लोग ऐसा कर रहे हैं, उनके खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।
टाइम सिटी कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप:निवेशक बोले- जमीन की रजिस्ट्री में फर्जीवाड़ा कर दूसरे को बेची, पूर्व विधायक ने कहा- राजनीतिक षड्यंत्र
और पढ़ें
›
पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत जरूरी:श्रावस्ती में जल जीवन मिशन की बैठक में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने दिए निर्देश
›
महराजगंज में वृहद रोजगार मेला:20 से अधिक कंपनियों ने लिया भाग, 785 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
›
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार:बस्ती के सोनहा में 24 घंटे के भीतर पकड़ा गया; पुलिस ने कोर्ट भेजा
