महराजगंज में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय महराजगंज एवं जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 5 नवंबर को जिला स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रोजगार मेले में अमेजॉन, वेयरहाउस, वोडाफोन आइडिया, एयरटेल पेमेंट बैंक, संगम सोलर समेत 20 से अधिक कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों की ओर से करीब 2200 रिक्तियों के सापेक्ष 1345 अभ्यर्थियों ने रोजगार के लिए आवेदन और चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के बाद कुल 785 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, कॉलेज प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट, प्राचार्य डॉ. अजय मिश्रा, डॉ. शांतिशरण मिश्रा और जिला सेवायोजन अधिकारी पंकज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
महराजगंज में वृहद रोजगार मेला:20 से अधिक कंपनियों ने लिया भाग, 785 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
और पढ़ें
›
श्रावस्ती में बाइक फिसलने से युवक घायल:लालपुर गांव के पास हुआ हादसा, गोडपुरवा से लक्ष्मणपुर बाजार जा रहा था
›
चौक पुलिस ने वांछित को गिरफ्तार किया:कोर्ट ने जेल भेजा, लंबे समय से चल रहा था फरार
›
गांधी नगर बाजार में सीसी बोल्डर से डिवाइडर बनाए:धनतेरस और दीपावली पर जाम रोकने के लिए यातायात पुलिस ने तय की अलग-अलग लेन
