डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दैनिक जागरण द्वारा वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के बीच सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों की सूची जारी की जा चुकी है। कथा श्रेणी में जिन पुस्तकों ने जगह बनाई है वह निम्न हैं।
लेखक: सागर चुदेसरा
अनुवाद: चंद्रशेखर मदभावी
प्रकाशक: सागर चुदेसरा
चार दोस्तों की हम्पी की यात्रा की ये कहानी उनकी मित्रता, प्यार, बिछुड़ने
के दर्द, परिवार की उम्मीदों व आत्म-खोज के इर्द-गिर्द घूमती है। इस दौरान
उन्हें नया दृष्टिकोण मिलता है।
2. द हिडन हिंदू 1
लेखक: अक्षत गुप्ता
अनुवाद: अक्षत गुप्ता
प्रकाशक: प्रभात प्रकाशन
पौराणिक कथाओं और इतिहास को आधुनिक दुनिया से जोड़ती एक किताब। इसकी कहानी
एक अघोरी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कहता है कि वह चार युगों से जीवित है।
3. महागाथा: पुराणों से…
लेखक: सत्यार्थ नायक
अनुवाद: आशुतोष गर्ग
प्रकाशक: हार्पर कोलिंस पब्लिशर्स
इसमें लेखक ने पौराणिक प्रतीकों का उपयोग करते हुए ब्रह्मा जी की सृष्टि से
लेकर विष्णु भगवान के सुदर्शन चक्र तक अनेक कहानियों को रोचक तरीके से समेटा है।
4. मेरी मां मेरी गैंगस्टर
लेखक: अरुंधति राय
अनुवाद: प्रभात सिंह
प्रकाशक: राजकमल प्रकाशन
अरुंधति राय ने इस संस्मरण में मां के प्रति अपनी भावनाएं उकेरने के साथ ही
अपनी जीवन यात्रा की झलक दिखाई है। उनकी ये पुस्तक रोचक होने के साथ ही प्रेरक भी है।
5. संसारः देवताओं…
लेखक: सक्षम गर्ग
अनुवाद: आशुतोष गर्ग
प्रकाशक: मंजुल पब्लिशिंग हाउस
यह फंतासी उपन्यास है, जिसकी कहानी हिमालय की एक घाटी में घटित होती है,
जहां देवता व पौराणिक जीव रहते हैं और वहां एक प्राचीन सभ्यता निवास करती है।
6. द नागा वारियर्स 2
लेखक: अक्षत गुप्ता
अनुवाद: अक्षत गुप्ता
प्रकाशक: मंजुल पब्लिशिंग हाउस
खंड 2 भाग्य, मिथक और इतिहास के ऐसे संगम को दर्शाती है , जो वास्तव में एक
महाकाव्य जैसा है। प्रतिबद्धता की गाथा योद्धाओं और दुर्जेय अवतारों को साथ लाती है।
7. इंडिया अर्थात भारत
लेखक: जे साई दीपक
अनुवाद: पंकज सक्सेना
प्रकाशक: ब्लूम्सबरी पब्लिशिंग
यह यूरोपीय औपनिवेशिक मानसिकता की पड़ताल के साथ ही देश के संविधान की
उत्पत्ति का रेखांकन करती है। इसमें सहिष्णुता व धर्मनिरपेक्षता की भी झलक है।
8. हृदयदीप
लेखक: बानू मुश्ताक
अनुवाद: चंद्रशेखर मदभावी
प्रकाशक: पेंगुइन रैंडम हाउस
अंग्रेजी में हार्ट लैंप शीर्षक से अनुदित इस पुस्तक के लिए कन्नड़ लेखिका
बानू को बुकर पुरस्कार मिला था। इसमें उन्होंने महिलाओं के संघर्षों को बयां किया है।
9. रा हिटमैन
लेखक: एस. हुसैन जैदी
अनुवाद: रचना भोला यामिनी
प्रकाशक: साइमन एंड शूस्टर
लेखक असली कहानी में धोखे और
साजिश से भरी बहुत ही रोचक दास्तान लेकर आए हैं। किताब अंत तक पाठकों का
रोमांच बनाए रखने में खरी साबित होती है।
10. शौर्यगाथाएं
लेखक: विक्रम सम्पत
अनुवाद: संदीप जोशी
प्रकाशक: पेंगुइन रैंडम हाउस
भारतीय इतिहास के 15 गुमनाम नायकों व वीरांगनाओं के बारे में ये पुस्तक
जानकारी देती है, जिन्होंने धर्म व देश की रक्षा के लिए आक्रांताओं के विरुद्ध संघर्ष किया।
11.ब्रेकिंग द मोल्ड
लेखक: रघुराम राजन, रोहित लाम्बा
अनुवाद: मंजीत ठाकुर
प्रकाशक: पेंगुइन रैंडम हाउस
12. रा हिटमैन 2
लेखक: एस. हुसैन जैदी
अनुवाद: रचना भोला यामिनी
प्रकाशक: साइमन एंड शूस्टर
13.कितने गाजी आए कितने…
लेखक: केजेएस टाईनी ढिल्लों
अनुवाद: नितिन माथुर-आनंद राय
प्रकाशक: प्रभात प्रकाशन
14.ब्रोकेन प्रामिसेस
लेखक: मृत्युंजय शर्मा
अनुवाद: आनंद व ऋषिकेश
प्रकाशक: वेस्टलैंड बुक्स
15.हिडन हिंदू 3
लेखक: अक्षत गुप्ता
अनुवाद: अक्षत गुप्ता
प्रकाशक: प्रभात प्रकाशन
16.मैंगो मिलियनेयर
लेखक: राधिका गुप्ता, निरंजन अवस्थी
अनुवाद: असीम चंदना
प्रकाशक: मंजुल पब्लिशिंग हाउस
17.नेहरू का भारत
लेखक: आदित्य मुखर्जी
अनुवाद: आलोक बाजपेयी
प्रकाशक: पेंगुइन रैंडम हाउस
18.इंडियाज मोस्ट फीयरलेस 3
लेखक: शिव अरूर-राहुल सिंह
अनुवाद: संदीप जोशी
प्रकाशक: पेंगुइन रैंडम हाउस
19.विश्वबंधु भारत
लेखक: एस. जयशंकर
अनुवाद: सुजाता शिवेन
प्रकाशक: रूपा पब्लिकेशंस
20.बलिदान
लेखक: स्वप्निल पाण्डेय
अनुवाद: केतन मिश्रा
प्रकाशक: हार्पर कोलिंस पब्लिशर्स
