शमीम अख्तर एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री बने:लखनऊ में हुई डेंटल हाइजिनिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की बैठक में मनोनयन, साथियों ने किया स्वागत

0
6

डेंटल हाइजिनिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की प्रबंधकारिणी की वार्षिक बैठक लखनऊ में हुई। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा, बस्ती में तैनात डेंटल हाइजिनिस्ट शमीम अख्तर को एसोसिएशन का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया।
बैठक में संगठन को मजबूत करने, भविष्य की नीतियों और कार्ययोजनाओं पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों, सलाहकारों, कोर कमेटी, चुनाव समिति, माइक्रो ऑब्जर्वर और समन्वयकों का मनोनयन और गठन किया गया।
शमीम अख्तर के मनोनयन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा के कर्मचारी देवेंद्र कुमार गौतम, फार्मासिस्ट विनोद कुमार, लैब टेक्नीशियन अरविंद भाष्कर, ओपी यादव और पंकज पटेल सहित चिकित्सकों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here