बस्ती में देर रात तक पहुंचीं लक्ष्मी की मूर्तियां:दुबौलिया समेत ग्रामीण इलाकों में पंडालों तक मूर्तियां लाने के साथ पूजा की तैयारियां जारी

0
2

दीपावली नजदीक आते ही बस्ती जिले के ग्रामीण इलाकों में पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। गांवों में बने पंडालों तक मां लक्ष्मी की मूर्तियां देर रात तक पहुंचाई जाती रहीं।
बीती रात कई गांवों में मूर्तियां वाहनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लाई गईं। लोग ‘जय माता दी’ के जयकारे लगाते हुए मूर्तियों के साथ चल रहे थे। कई जगह श्रद्धालु मूर्तियों के आगे-आगे चले और रास्ते में लोगों ने हाथ जोड़कर नमन किया।
युवाओं की टोलियां मूर्तियां लाने और पंडाल सजाने में जुटी रहीं। कहीं रंग-बिरंगी झालरें और रोशनी लगाई जा रही थी, तो कहीं मूर्तियों की स्थापना की तैयारी चल रही थी। बच्चे और महिलाएं भी दर्शन के लिए पहुंचे।
पूजा समितियां पंडालों की सजावट, बैठने की व्यवस्था और पूजा-अर्चना की तैयारियां कर रही हैं। श्रद्धालुओं ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी गांव में पूजा होगी।
देर रात तक लोगों की आवाजाही के बावजूद आयोजन शांतिपूर्ण रहा। लोगों ने आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की बात कही। बाजारों में पूजा सामग्री, दीये, मिठाई और सजावट के सामान की खरीदारी जारी है।
दीपावली के करीब आने के साथ ग्रामीण इलाकों में उत्सव की तैयारियां जारी हैं। आने वाले दिनों में पंडालों में पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन के कार्यक्रम होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here