Home सिद्धार्थनगर स्वर्ण समाज ने यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट के विरोध में किया:सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट पर...

स्वर्ण समाज ने यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट के विरोध में किया:सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी, पीएम की तस्वीर पर मिट्टी पोती

0
2
स्वर्ण समाज ने यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट के विरोध में किया:सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी, पीएम की तस्वीर पर मिट्टी पोती

सिद्धार्थनगर में मंगलवार को स्वर्ण समाज के सैकड़ों लोगों ने यूजीसी एक्ट और एससी-एसटी एक्ट को समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यालय स्थित बीएसए ग्राउंड से जुलूस निकाला और जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। तख्तियां और बैनर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रदर्शनकारी दोपहर करीब एक बजे बीएसए ग्राउंड से प्रदर्शन शुरू हुआ। बड़ी संख्या में लोग हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े। करीब 2:20 बजे प्रदर्शनकारी जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। भाजपा के झंडे वाली कार पर तस्वीर पर मिट्टी लगाई प्रदर्शन के दौरान साड़ी चौराहा के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार पर भाजपा का झंडा लगा था। कार पर प्रधानमंत्री की तस्वीर भी लगी थी। प्रदर्शन में शामिल एक व्यक्ति ने तस्वीर पर मिट्टी लगा दी। इसके बाद यह घटना प्रदर्शन स्थल पर चर्चा का विषय बनी रही। डीएम को ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि वे अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सीधे जिलाधिकारी को सौंपना चाहते हैं। शाम 2:42 बजे तक प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद रहकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन में अखंड प्रताप सिंह, भूप नारायण सिंह, रामकृष्ण पांडे, सुधीर पांडे उर्फ परसा बाबा, कौशलेंद्र तिवारी, राकेश दत्त तिवारी, श्याम नारायण चौबे और दिलीप मणि त्रिपाठी समेत कई लोग शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here