श्रावस्ती में बुधवार सुबह 7 बजे पारिवारिक विवाद में ससुर ने बहु की मौत हत्या कर दी। आरोप है कि गुस्से में आकर ससुर ने लकड़ी से बहू के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। विवाद के दौरान सिर पर किया वार जानकारी के मुताबिक, सिरसिया थाना क्षेत्र के बनकटवा कला गांव निवासी सबीना (25) पत्नी सलमान का परिवार में विवाद हो गया था। इसी दौरान उसके ससुर मिराम अली ने कथित तौर पर गुस्से में आकर पास में पड़ी लकड़ी से सबीना के सिर पर वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस, जुटाए साक्ष्य घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सिरसिया थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी भिनगा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रही है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ के जरिए विवाद की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।
श्रावस्ती में पारिवारिक विवाद में बहू की हत्या:ससुर पर लकड़ी से सिर पर वार करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
और पढ़ें
›
विधायक ने जनसुनवाई कर अधिकारियों को दिए निर्देश:हर्रैया में सड़क, पानी, बिजली समेत कई मुद्दों पर तुरंत समाधान को कहा
›
गुरुदासपुरवा में हैंडपंप खराब होने से पानी की समस्या:स्वच्छ पेयजल के लिए ग्रामीण परेशान, प्रशासन से मरम्मत की मांग
›
सोनौली सीमा पर ट्रक से कद्दू के बीज पकड़े गए:SSB और कस्टम विभाग ने नेपाल से आ रहे ट्रक की जांच शुरू की
