दुबौलिया विकास क्षेत्र की डेईडीहा बुजुर्ग ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान अमरनाथ चौधरी का मंगलवार शाम करीब साढ़े आठ बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक फैल गया। बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाने लगे। जानकारी के अनुसार, अमरनाथ चौधरी की किडनी का प्रत्यारोपण हुआ था। उनकी बहन ने उन्हें किडनी दान की थी। उनकी देखभाल के लिए घर पर एक डॉक्टर भी रहता था। मंगलवार शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि अमरनाथ चौधरी मंगलवार को ही नई स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदकर घर लाए थे। परिवार में सब कुछ ठीक था, लेकिन अचानक हुई इस घटना से खुशियां मातम में बदल गईं। अमरनाथ चौधरी अपने पीछे दो बेटे छोड़ गए हैं। बड़ा बेटा अयोध्या में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है, जबकि छोटा बेटा इंजीनियरिंग कर रहा है। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
बस्ती में ग्राम प्रधान अमरनाथ चौधरी का निधन:बहन ने दी थी किडनी, नई स्कॉर्पियो लाए थे घर, क्षेत्र में शोक
और पढ़ें
›
सोनौली सीमा पर ट्रक से कद्दू के बीज पकड़े गए:SSB और कस्टम विभाग ने नेपाल से आ रहे ट्रक की जांच शुरू की
›
भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी ने गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाया:बस्ती के तेलियाडीह गांव में बैठक
›
इकौना में पायलेट प्रोजेक्ट का विरोध:अधिवक्ता संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर समीक्षा और रद्द करने की मांग की
