महंगाई के बीच लक्ष्मणपुर बाजार में खरीदारी धीमी:दुकानों पर गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, पूजा सामग्री और पटाखे; दुकानदारों ने बिक्री कम बताई

0
1

श्रावस्ती जिले के सिरसिया विकासखंड के लक्ष्मणपुर बाजार में दिवाली के लिए दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों ने गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, पूजा सामग्री, दीये, झालर और सजावट का सामान बिक्री के लिए रखा है।
बाजार में आसपास के गांवों से आए परिवार खरीदारी कर रहे हैं। महिलाएं, युवा और बुजुर्ग भी बाजार पहुंच रहे हैं। बच्चों के लिए गोला-तमाशा और खिलौनों की दुकानें भी लगी हैं।
रामचरण, गुड्डू पटवा, पंकज शुक्ला और गाजी समेत अन्य दुकानदारों ने दुकानें लगाई हैं। दुकानदारों के मुताबिक, इस साल ग्राहकों की भीड़ और बिक्री पिछले वर्षों के मुकाबले कम है।
उनका कहना है कि बेमौसम बारिश से फसल खराब हुई और किसानों को नुकसान पहुंचा है। इससे ग्रामीण इलाकों में लोगों को आर्थिक परेशानी हो रही है। महंगाई के कारण घरेलू बजट भी बिगड़ा है, इसलिए लोग जरूरत के मुताबिक ही खरीदारी कर रहे हैं।
दुकानदारों को उम्मीद है कि दिवाली के दिन बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here