डीएम-एसपी ने इकौना में पैदल मार्च किया:दीपावली से पहले बाजारों और मुख्य रास्तों पर सुरक्षा का जायजा लिया

0
0

श्रावस्ती में शनिवार को जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने पुलिस बल के साथ इकौना में पैदल मार्च किया। अधिकारियों ने दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
उन्होंने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और मुख्य रास्तों का दौरा किया। इस दौरान व्यापारियों और आम लोगों से बात कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
अधिकारियों ने लोगों से दीपावली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने त्योहार के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने को कहा।
संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील जगहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर खास नजर रखने, सतर्क रहने और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए।
पैदल मार्च में उपजिलाधिकारी इकौना, क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार सिंह और इकौना थाने के प्रभारी निरीक्षक समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। श्रावस्ती पुलिस ने भी लोगों से दीपावली शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here