श्रावस्ती में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत:पीछे बैठा युवक घायल, धरसंवा के पास हादसा

0
0

नेशनल हाईवे 730 पर धरसंवा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राम तेज इंटर कॉलेज धरसंवा के पास धर्मकांटा पर ट्रैक्टर-ट्रॉली का वजन कराने गया था। वहां से निकलते समय तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर में एक युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर मौत हो गई। घायल युवक को एम्बुलेंस से इलाज के लिए भेजा गया। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here