बस्ती में दीपावली धूमधाम के साथ मनाई गई। शाम होते ही घरों की मुंडेरें दीपों की रोशनी से जगमगा उठीं। लोगों ने आंगन, छत, दरवाजों और मुंडेरों पर मिट्टी के दीप जलाए। घरों को रंग-बिरंगी झालरों और बिजली की सजावट से सजाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली क
.
दिवाली की शाम लोगों ने दिये जलाए।
सुबह से ही घरों में साफ-सफाई और सजावट की तैयारियां चलती रहीं। शाम को शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की गई। इसके बाद घरों में दीप जलाए गए। बच्चों और युवाओं ने भी त्योहार मनाया। छतों और मुंडेरों पर दीपों की कतारें सजीं।
शहर के प्रमुख बाजारों और मोहल्लों में भी दीपावली की रौनक रही। स्टेडियम ग्राउंड को दीपों से सजाया गया। दुकानों और प्रतिष्ठानों पर रंगीन झालरें लगाई गईं।

पटाखों से आसमान रंग-बिरंगे दिखे।
लोगों ने परिवार के साथ पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों के घर जाकर मिठाइयां बांटीं और शुभकामनाएं दीं।

मासूम बच्ची दिवाली पर नए कपड़े में दिखीं।
सोशल मीडिया पर भी लोगों ने दीपावली की बधाइयां दीं। उन्होंने दीपों से सजे घरों और पूजा की तस्वीरें साझा कीं। घरों और मोहल्लों में देर रात तक रोशनी रही।
