Home उत्तर प्रदेश दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ उमड़ी:अमोढ़ा-छावनी विक्रमजोत बाजार में...

दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ उमड़ी:अमोढ़ा-छावनी विक्रमजोत बाजार में सुबह से ग्राहक पहुंचे

0
4

दीपावली की खरीदारी के लिए रविवार सुबह से विक्रमजोत क्षेत्र के अमोढ़ा-छावनी विक्रमजोत बाजार में ग्राहक पहुंचने लगे। सुबह से बाजार में भीड़ रही। बाजार में पूजन सामग्री, धूपबत्ती, लाई-लावा, हाथी-घोड़े, मिट्टी के दीये, सजावट का सामान और पटाखों की दुकानें लगी हैं। दुकानदारों ने दुकानों को रंग-बिरंगी झालरों और लाइटों से सजाया है। ग्राहक दीपावली के लिए मिट्टी के दीये, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, खिलौने, सजावट का सामान और पूजन सामग्री खरीदते नजर आए। बच्चे पटाखे और खिलौने खरीदने में रुचि दिखा रहे थे। दुकानदारों के मुताबिक, इस बार बाजार में पिछले साल से ज्यादा रौनक है। रविवार होने के कारण सुबह से खरीदारी तेज रही। दुकानदारों ने शाम तक भीड़ और बढ़ने की उम्मीद जताई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here