बस्ती के परशुरामपुर ब्लॉक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दीपक जलाए गए। ‘आशीर्वाद का दिया’ नाम से चलाए गए इस अभियान में हजारों दीपक जलाकर पूरे इलाके को रोशन किया गया। अभियान के दौरान खम्हारिया में खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार सिंह की मौजूदगी में दो हजार से ज्यादा दीपक जलाए गए। सिकंदरपुर स्थित बाबा राम लखन दास मंदिर परिसर में करीब पांच सौ दीपक रोशन हुए। रिधौरा के काली माता मंदिर और शिव मंदिर पर भी पांच-पांच सौ दीपक जलाकर श्रद्धा का संदेश दिया गया। पूरे परशुरामपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में लगभग बीस हजार से ज्यादा दीपक जलाए गए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मखौड़ा धाम रहा, जहां करीब तीन हजार दीपकों से परिसर को रोशन किया गया। यहां क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने भी दीपक जलाकर अभियान में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और उनके सार्वजनिक जीवन से जुड़े प्रसंगों को बताया। विधायक ने कहा कि संघर्ष, सेवा और संकल्प से समाज और राष्ट्र के लिए सकारात्मक काम करने की प्रेरणा मिलती है। दीप जलाने के इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में काफी उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में लोगों ने अभियान में शामिल होकर दीपक जलाए। ग्राम पंचायत अधिकारी रामसुरेश यादव, आलोक कुमार दिवाकर, आलोक सोनी के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों ने बताया कि इस अभियान के जरिए सेवा, आस्था और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ परशुरामपुर में सेवा संकल्प अभियान, हजारों दीपकों से रोशन हुए:मखौड़ा धाम में...
विश्वकर्मा जयंती पर पीएम विश्वकर्मा योजना का कार्यक्रम:कारीगरों को प्रशिक्षण, टूल...
सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ में विश्वकर्मा जयंती पर एक जागरूकता कार्यक्रम और कार्यशाला हुई। यह कार्यक्रम नगर पंचायत सभागार में पीएम विश्वकर्मा योजना के...




























