सिसवा छठ घाटों पर व्यवस्थाओं की पड़ताल:छठ महापर्व से पहले घाटों की तैयारी तेज, आंबेडकर नगर में अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण

0
1

छठ महापर्व को लेकर नगर पालिका परिषद सिसवा में घाटों की साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने वार्ड संख्या-01 आंबेडकर नगर के बिचला टोला स्थित छठ घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने छठ घाट पर साफ-सफाई, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति देखी। साथ ही छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और छठ महापर्व से पहले घाट की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
नगरपालिका की ओर से छठ महापर्व को लेकर घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की कवायद की जा रही है। निरीक्षण का उद्देश्य श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण, सुरक्षित घाट और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे लोकआस्था का यह महापर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here