BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने शुरू किया 'सेवा:रक्तदान, फल वितरण...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने शुरू किया 'सेवा:रक्तदान, फल वितरण और स्वच्छता अभियान जैसे कई सेवा कार्य हुए

बस्ती में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया। यह अभियान जिले में कई सेवा कार्यों के साथ शुरू हुआ। भाजपा जिला कार्यालय, बस्ती से शुरू हुए इस अभियान का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने किया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी मुख्य अतिथि थे, जबकि जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। अभियान की शुरुआत अमहट घाट स्थित मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान और श्रमदान से हुई। मुख्य अतिथि हरीश द्विवेदी और जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र समेत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घाट परिसर की साफ-सफाई की। इसके बाद मंदिर परिसर में पूजा और हवन किया गया। वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना की गई। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के कई प्रमुख घाटों, मंदिरों और सार्वजनिक जगहों पर कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई और श्रमदान किया। जिलाध्यक्ष और मुख्य अतिथि ने वृद्धाश्रम, कैली अस्पताल और जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों और बुजुर्गों का हालचाल जाना। उन्होंने सभी को फल भी बांटे। भाजपा जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने 101 यूनिट रक्तदान किया। युवाओं ने भी रक्तदान के लिए उत्साह से रजिस्ट्रेशन कराया। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के जरिए कार्यकर्ता समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंचकर सेवा, सहयोग और संवेदना का संदेश दे रहे हैं। हरीश द्विवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर सेवा कार्यों के जरिए समाज के बीच जाने का संकल्प लिया गया है। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभ पाने वाले परिवारों के घर ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाएंगे। इस कार्यक्रम में सुशील सिंह, राज किशोर सिंह, दयाराम चौधरी, राजेश पाल चौधरी, वैभव पांडे, भानु प्रकाश मिश्र, अंकुर वर्मा, अखंड सिंह, दिव्य प्रकाश, शालिनी मिश्र, शिवानी सिंह और डॉ. रोली सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।